1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त, पैसा दो..हर उम्र का बच्चा लो

Video: नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त, पैसा दो..हर उम्र का बच्चा लो

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 16, 2016 12:02 pm IST,  Updated : Jul 16, 2016 01:42 pm IST

जालंधर: जालंधर में नवजात बच्चों की खरीद फरोख्त का मामला कैमरे में कैद हुआ है। इस मामले में दो डॉक्टरों समेत 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस के मुताबिक ये लोग एक IVF सेंटर

jalandhar- India TV Hindi
jalandhar

जालंधर: जालंधर में नवजात बच्चों की खरीद फरोख्त का मामला कैमरे में कैद हुआ है। इस मामले में दो डॉक्टरों समेत 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस के मुताबिक ये लोग एक IVF सेंटर की आड़ में यह काम कर रहे थे। पुलिस ने स्टिंग करके बच्चे का सौदा करते हुए दो डॉक्टरों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जालंधर के होटल में एक स्टिंग ऑपरेशन किया गया है, जो एक सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस के सहयोग से किया है। चार महीने के बच्चे की बेचने की सौदेबाजी हो रही थी और वो भी बकायदा डॉक्टरों की उपस्थिति में। इस बच्चे के नाना नानी उसे डॉक्टर और दलाल के जरिए उस सामाजिक कार्यकर्ता को बेच रहे हैं, जो ये स्टिंग कर रहा है। स्टिंग में वो कार्यकर्ता बच्चे के खरीदार के तौर पर डॉक्टर और नाना नानी से बात कर रहा है।

नेशनल इंटेग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन के डॉ. विशाल भनोट को पुलिस ने पकड़ा है। डॉ. रमनदीप कौर भी पुलिस की हिरासत में है। एग डोनर हरजिंदर कौर और सीता रानी भी पकड़ी गई साथ में बच्चे को बेचने आए लोग भी पकड़े गए है मतलब कम उम्र का बच्चा है तो ज्यादा कीमत दीजिए और ज्यादा उम्र का बच्चा है तो कम कीमत। नाना-नानी पांच लाख में चार महीने का नाती बेचने आए थे। अब सबको पुलिस ने पकड़ लिया है।

बच्चे की खरीद ब्रिकी का ये कारोबार कैसे चलता था?

  • दो महिलाएं हरजिंदर कौर और सीता एग डोनर का काम करती थीं
  • दोनों एग डोनेट के नाम पर डॉक्टरों से मोटा पैसा लेती थी 
  • पिछले 4 साल से बच्चों की खरीद फरोख्त का काम भी कर रही थीं
  • दोनों महिलाएं जरुरतमंदों को डॉक्टरों से मिलवाती थी
  • डॉ. रमनदीप कौर के संपर्क में कई गरीब परिवार के बच्चे थे
  • डॉ. भनोट के पास भी कई लोग आते थे जो मां-बाप नहीं बन सकते थे

अब पुलिस ये पता करने में जुटी है ये कारोबार चल कब से रहा था और इन दोनों डॉक्टरों के और कितने सहयोगी है। जालंधर IVF सेंटर के नाम पर बच्चे की खरीद ब्रिकी का ऐसा कारोबार चल रहा था कि पुलिस की जांच जैसे जैसे फैलती जा रही है, कई और लोगों का नाम इस मामले से चिपकता जा रहा है।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत