1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नीति आयोग की संचालन समिति की बैठक 30 जुलाई को

नीति आयोग की संचालन समिति की बैठक 30 जुलाई को

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 17, 2016 05:15 pm IST,  Updated : Jul 17, 2016 05:15 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 जुलाई को नीति आयोग की संचालन समिति की तीसरी बैठक को संबोधित करेंगे जिसमें वह देश को तीव्र विकास तथा उच्च आर्थिक वृद्धि की राह पर ले जाने के लिए राज्यों से केंद्र सरकार की नीतियों पर चलने का आह्वान कर सकते हैं।

Narendra Modi
- India TV Hindi
Narendra Modi Image Source : PTI

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 जुलाई को नीति आयोग की संचालन समिति की तीसरी बैठक को संबोधित करेंगे जिसमें वह देश को तीव्र विकास तथा उच्च आर्थिक वृद्धि की राह पर ले जाने के लिए राज्यों से केंद्र सरकार की नीतियों पर चलने का आह्वान कर सकते हैं। एक सूत्र ने कहा, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली नीति आयोग की संचालन समिति की बैठक 30 जुलाई 2016 को आयोजित की जा रही है। सूत्र ने यह भी कहा कि नीति आयोग ने बैठक के लिए विस्तृत एजेंडा तैयार किया है और केंद्र सरकार अपनी नीतियों और योजनाओं पर राज्यों को राजी करने की कोशिश कर करेगी क्योंकि इससे देश को उच्च आथिक वृद्धि की राह पर ले जाया जा सकेगा।

संचालन समिति में सभी मुख्यमंत्री शामिल है। इसके अलावा इसमें केंद्र सरकार के गृह, वित्त, रेल और कृषि मंत्री पदेन सदस्य के रूप में शामिल होंगे। इस बैठक के दौरान गरीबी उन्मूलन पर गठित कार्यबल अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। इसी तरह राज्यों में कृषि के भावी विकास तथा केंद्र इस संबंध में राज्यों को कैसे मदद करे मुद्दे पर गठित कार्यबल भी अपनी रिपोर्ट पेश करेगा। दोनों समिति का गठन आठ फरवरी 2015 को नीति आयोग की पहली बैठक में किया गया था। आयोग 12वीं पंच वर्षीय योजना (2012-17) की मध्यावधि समीक्षा भी पेश करेगा। केंद्र पंचवर्षीय योजना प्रणाली को खत्म करने का फैसला कर चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत