1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती पर जन सुरक्षा कानून लगाने का कोई आधार नहीं: प्रियंका गांधी

उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती पर जन सुरक्षा कानून लगाने का कोई आधार नहीं: प्रियंका गांधी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 10, 2020 06:16 pm IST,  Updated : Feb 10, 2020 06:16 pm IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत आरोपी बनाने का कोई आधार नहीं है तथा इनको रिहा किया जाना चाहिए।

No basis to charge Omar Abdullah, Mehbooba Mufti under PSA:...- India TV Hindi
No basis to charge Omar Abdullah, Mehbooba Mufti under PSA: Priyanka Gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत आरोपी बनाने का कोई आधार नहीं है तथा इनको रिहा किया जाना चाहिए। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘यह बहुत स्पष्ट है कि उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को पीएसए के तहत आरोपी बनाने का कोई आधार नहीं है। उन्हें रिहा किया जाना चाहिए।’’ 

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘अलगाववादियों के चुनाव बहिष्कार के बावजूद लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करना भी गुनाह हो गया है। वह भी पीएसए के तहत। ये अपराध तो सभी पार्टियां, नेता और चुनाव आयुक्त करते आए हैं।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘उच्चतम न्यायालय और चुनाव आयोग कहां हैं? मोदी है तो मुमकिन है?’’

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत