1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान की जेल से 20 साल बाद लौटे ओडिशा के बिरजू, भूल गए हैं अपनी भाषा

पाकिस्तान की जेल से 20 साल बाद लौटे ओडिशा के बिरजू, भूल गए हैं अपनी भाषा

 Reported By: IANS
 Published : Nov 13, 2020 08:17 pm IST,  Updated : Nov 13, 2020 08:17 pm IST

पाकिस्तान के लाहौर में 20 साल जेल की सजा काटने के बाद ओडिशा का 50 वर्षीय बिरजू आखिकार अपने वतन वापस लौट आया।

Pakistan Jail, Pakistan Jail Birju, Pakistan Jail Odisha Man, Odisha Man Birju- India TV Hindi
पाकिस्तान के लाहौर में 20 साल जेल की सजा काटने के बाद ओडिशा का 50 वर्षीय बिरजू आखिकार अपने वतन वापस लौट आया। Image Source : AP REPRESENTATIONAL

भुवनेश्वर: पाकिस्तान के लाहौर में 20 साल जेल की सजा काटने के बाद ओडिशा का 50 वर्षीय बिरजू आखिकार अपने वतन वापस लौट आया। सुंदरगढ़ जिले का निवासी बिरजू शुक्रवार को अपने घर पहुंचा। सीमा पर भटकने की वजह से वह भूलवश पाकिस्तान पहुंच गया था। जैसे ही बिरजू अपने गांव जंगतेली पहुंचा, वहां लोगों ने सादेरी भाषा में गीत गाकर और नृत्य करके उसका स्वागत किया। एक अधिकारी ने कहा, ‘कथित तौर पर मानसिक रूप से अस्थिर बिरजू रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गया था। उसे भारत के लिए जासूसी करने के संदेह में पाकिस्तान की जेल में बंद रखा गया था।’

‘मैंने सोचा नहीं था कि भाई वापस आएगा’

जिला प्रशासन की एक टीम बीते सप्ताह उसे उसके पैतृक गांव पहुंचाने के लिए अमृतसर गई थी। बिरजू को अमृतसर में कोविड अस्पताल में क्वॉरन्टीन में रखा गया था। अपने भाई को 20 साल बाद देख भावुक बिरजू की बहन ने कहा, ‘मैं अपने भाई का फिर से घर पर स्वागत करके काफी खुश हूं। मैंने जिंदगी में कभी नहीं सोचा था कि मेरा भाई कभी वापस आ पाएगा। उसने हमलोगों के लिए दोबारा जन्म लिया है।’ हालांकि इतने दिन पाकिस्तान में रहने के बाद बिरजू उड़िया और जनजातीय बोली सादरी भूल गया है। बिरजू हिंदी भाषा में बात कर रहा है।

‘खुश हूं कि अपने घर आ गया’
बिरजू ने कहा, ‘बहुत खूश हूं कि मैं वापस अपने घर आ गया।’ हालांकि उसे याद नहीं है कि वह पाकिस्तानी सीमा पर कैसे पहुंचा और कैसे लाहौर जेल में बंद हो गया। बिरजू के सुंदरगढ़ पहुंचने के बाद, उसे कुत्रा ब्लॉक ऑफिस ले जाया गया, जहां बीडीओ ने उसका स्वागत किया। कुत्रा बीडीओ मानस रंजन रे ने कहा, ‘बिरजू को विभिन्न सरकारी परियोजनाओं के तहत सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उसे आधार और राशन कार्ड दिया जाएगा। उसे घर और ऋण भी मुहैया कराया जाएगा।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत