1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा में सामने आए करोना वायरस से संक्रमण के 225 नए मामले, बना रिकॉर्ड

ओडिशा में सामने आए करोना वायरस से संक्रमण के 225 नए मामले, बना रिकॉर्ड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 13, 2020 03:14 pm IST,  Updated : Jun 13, 2020 03:14 pm IST

ओडिशा में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 225 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 3,723 हो गई है।

Odisha Coronavirus Updates, Odisha Coronavirus, Odisha Coronavirus Death, Odisha Coronavirus Cases- India TV Hindi
ओडिशा में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 225 मामले सामने आए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

भुवनेश्वर: ओडिशा में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 225 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 3,723 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संक्रमण के नए मामलों में 196 मामले विभिन्न क्वॉरन्टीन सेंटर्स से जुड़े हैं जहां अनेक राज्यों से आए लोगों को रखा गया है। इनके अलावा 29 मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों से जुड़े हैं।

92 नए मामले कटक जिले से

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले 16 जिलों से सामने आए हैं। कटक जिले से 92, गंजाम से 20 और खुर्दा जिले से 19 नए मामले सामने आए हैं। पुरी में सालाना रथ यात्रा की तैयारी चल रही है और वहां से 15 नए मामले सामने आए हैं। इनके अलावा कंधारमाल से 15, जगतसिंहपुर से 13, बोलंगीर से 12, मयूरभंज से 9, नारायणगढ़ और धेनकनाल से 7-7, भद्रक से 5, केन्द्रपाड़ा से 4, कालाहांडी से 3, बालासोर से 2 और अंगुल तथा सुंदरगढ़ से एक-एक मामला सामने आया है।

अब तक कुल 10 लोगों की मौत
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में संक्रमण के फिलहाल 1,236 मामले हैं और शुक्रवार तक 2,474 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 10 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। 3 और मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी लेकिन उनकी मौत अन्य कारणों से हुई। बता दें कि ओडिशा में प्रवासियों के आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में तेज उछाल देखने को मिला है, और शनिवार को तो नए मामलों का रिकॉर्ड ही बन गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।