1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा में पिकअप वैन पलटी, 10 लोगों की मौत, 15 घायल, पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख

ओडिशा में पिकअप वैन पलटी, 10 लोगों की मौत, 15 घायल, पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 01, 2021 06:40 am IST,  Updated : Feb 01, 2021 09:20 am IST

ओडिशा के कोरापुट जिले में एक पिकअप वैन के पलटने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए।

ओडिशा में पिकअप वैन पलटी, 10 लोगों की मौत, 15 लोग घायल - India TV Hindi
ओडिशा में पिकअप वैन पलटी, 10 लोगों की मौत, 15 लोग घायल  Image Source : ANI/TWITTER

कोरापुट (ओडिशा):ओडिशा के कोरापुट जिले में रविवार को एक पिकअप वैन के पलटने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना कोटपड थाना क्षेत्र के मुर्ताहांडी में हुई है। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब करीब 30 लोग पड़ोसी छत्तीसगढ़ राज्य से एक रिश्तेदार के मातम में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। कोरापुट के पुलिस अधीक्षक वरुण गुंटुपल्ली ने बताया कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 15 घायलों को कोटपड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से 10 लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर ओडिशा के कोरापुट में हुई मौतों पर दुख जताया और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत