1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा में Coronavirus के मामलों की कुल संख्या 16,701, अब तक 86 की मौत

ओडिशा में Coronavirus के मामलों की कुल संख्या 16,701, अब तक 86 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 18, 2020 12:40 pm IST,  Updated : Jul 18, 2020 12:40 pm IST

ओडिशा में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 591 नए मामले सामने आए तथा महामारी से तीन और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 16,701 हो गई है और अब तक 86 लोग इस महामारी की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं।

Odishas Covid-19 tally crosses 16,700 mark, death toll reaches 86- India TV Hindi
Odishas Covid-19 tally crosses 16,700 mark, death toll reaches 86 Image Source : PTI

भुवनेश्वर: ओडिशा में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 591 नए मामले सामने आए तथा महामारी से तीन और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 16,701 हो गई है और अब तक 86 लोग इस महामारी की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Related Stories

उन्होंने कहा कि गंजाम जिले में दो और गजपति में एक व्यक्ति की मौत हुई। उन्होंने कहा कि तीनों मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने कहा कि नए मामलों में से 394 विभिन्न पृथक-वास केंद्रों से सामने आए और 197 मामले, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए।

वहीं ओडिशा सरकार ने कटक के एक अस्पताल में कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के तकनीकी सलाहकार डॉक्टर जयंत पांडा ने कहा कि यह प्रक्रिया राज्य में पहली बार अश्विनी अस्पताल में भर्ती 48 वर्षीय एक मरीज पर की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘मरीज पर बी-पॉजिटिव प्लाज्मा का इस्तेमाल किया गया।’’ राज्य सरकार ने इससे पहले घोषणा की थी कि प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल अब एसयूएम अस्पताल और कलिंग चिकित्सा विज्ञान संस्थान, भुवनेश्वर में भी होगा। प्लाज्मा थेरेपी में कोरोना वायरस से स्वस्थ हो चुके मरीज के रक्त से एंटीबॉडी ली जाती हैं और उनका इस्तेमाल संक्रमित व्यक्ति के इलाज के लिए किया जाता है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कटक में बुधवार को एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्लाज्मा बैंक ने काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके एक डॉक्टर समेत चार लोगों ने अपना प्लाज्मा यहां दान दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत