1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 10वीं के अंग्रेजी पेपर में पास हुए हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला, जानें कितने अंक मिले

10वीं के अंग्रेजी पेपर में पास हुए हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला, जानें कितने अंक मिले

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 04, 2021 08:50 pm IST,  Updated : Sep 04, 2021 08:50 pm IST

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला अंग्रेजी के पेपर में पास होने के साथ ही अब दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण हो गए हैं। 86 वर्षीय चौटाला ने गत 18 अगस्त को अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी थी। इसका परिणाम आज घोषित हुआ जिसमें चौटाला ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

10वीं के अंग्रेजी पेपर में पास हुए हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला- India TV Hindi
10वीं के अंग्रेजी पेपर में पास हुए हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला Image Source : PTI FILE PHOTO

भिवानी: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला अंग्रेजी के पेपर में पास होने के साथ ही अब दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण हो गए हैं। 86 वर्षीय चौटाला ने गत 18 अगस्त को अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी थी। इसका परिणाम आज घोषित हुआ जिसमें चौटाला ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। दसवीं ओपन की परीक्षा के परिणामों की घोषणा के बाद शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने चौटाला को फोन कर उनके 10वीं के परिणाम की सूचना दी। 

सिंह ने बताया कि चौटाला का 10वीं का अंग्रेजी विषय का परिणाम न आने के चलते हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने उनका 12वीं का परिणाम भी रोक रखा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को अब एक प्रार्थना पत्र बोर्ड को देना होगा जिसमें इस बात का उल्लेख हो कि उनका 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया गया है तथा उनका 12वीं का लंबित परिणाम भी घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सोमवार को उनका 12वीं का परीक्षा परिणाम भी घोषित करने में सक्षम हो पाएगा। 

गौरतलब है कि 10वीं ओपन की अंग्रेजी विषय की परीक्षा पूर्व मुख्यमंत्री ने सिरसा स्थित आईएस सीनियर सेकंडरी स्कूल में राइटर के माध्यम से दी थी। अंग्रेजी विषय के अंकों को जोडऩे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अब प्रथम श्रेणी में 10वीं कक्षा पास कर चुके हैं। इससे पूर्व, अंग्रेजी विषय के अंकों को जोड़े बगैर अन्य विषयों में उनके लगभग 54 प्रतिशत अंक थे।

सितंबर के अंत में अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं पीएम मोदी, जो बाइडन से होगी मुलाकात!

अफगानिस्तान: जानिए क्यों टल रहा है तालिबान सरकार का गठन?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत