1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई के पास भिवंडी में 4 मंजिला इमारत गिरी, 1 की मौत, मलबे में कई फंसे

मुंबई के पास भिवंडी में 4 मंजिला इमारत गिरी, 1 की मौत, मलबे में कई फंसे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 24, 2017 10:20 am IST,  Updated : Nov 24, 2017 10:20 am IST

करीब 14 परिवार इस बिल्डिंग में रहते हैं और अभी की 10 से 12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि छोटी-छोटी गलियां होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। एनडीआरएफ की टीम को भी बचाव कार्य के लिए रवाना कर दिया गया है।

bhiwandi- India TV Hindi
bhiwandi

मुंबई: मुंबई के पास भिवंडी में 4 मंजिला इमारत गिर गई है। इमारत गिरने से एक की मौत हो गई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है जिन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर भेजी गईं। मौके पर राहत और बचाव का काम जारी।

करीब 14 परिवार इस बिल्डिंग में रहते हैं और अभी की 10 से 12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि छोटी-छोटी गलियां होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। एनडीआरएफ की टीम को भी बचाव कार्य के लिए रवाना कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत