1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हमारे जज सरकार समर्थक नहीं, खामियों पर होती है खिंचाई : सुप्रीम कोर्ट

हमारे जज सरकार समर्थक नहीं, खामियों पर होती है खिंचाई : सुप्रीम कोर्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 05, 2017 06:16 pm IST,  Updated : Oct 05, 2017 06:16 pm IST

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि उसके जज सरकार समर्थक नहीं हैं और खामियां नजर आने पर शीर्ष अदालत प्रतिदिन की अपनी कार्यवाही के दौरान सरकार की खिंचाई भी करती है।

Supreme court- India TV Hindi
Supreme court Image Source : PTI

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि उसके जज सरकार समर्थक नहीं हैं और खामियां नजर आने पर शीर्ष अदालत प्रतिदिन की अपनी कार्यवाही के दौरान सरकार की खिंचाई भी करती है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस ए.एम. खानविल्कर और जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ की पीठ ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के पूर्व अध्यक्ष के आरोपों पर प्रकाश डालते हुए यह टिप्पणी की। 

आपको बता दें कि एससीबीए के पूर्व अध्यक्ष ने एक टेलीविजन इंटरव्यू में कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के कुछ जज सरकार समर्थक हैं। एससीबीए के पूर्व अध्यक्ष की बयान की ओर इशारा करते हुए जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि किसी को यहां आना चाहिए और देखना चाहिए की अदालत हर दिन कैसे सरकार की खिंचाई करती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत