1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 65 करोड़ के पार, मंगलवार को रिकॉर्ड 1.28 करोड़ लोगों को लगा टीका

भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 65 करोड़ के पार, मंगलवार को रिकॉर्ड 1.28 करोड़ लोगों को लगा टीका

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 31, 2021 06:40 pm IST,  Updated : Aug 31, 2021 11:04 pm IST

भारत को 10 करोड़ खुराक तक पहुंचने में 85 दिन लगे। उसे 20 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 45 दिन एवं 30 करोड़ तक पहुंचने में और 29 दिन लगे। देश को 40 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में बाद के 24 दिन तथा छह अगस्त को 50 करोड़ का आंकडा पार करने के लिए 20 और दिन लगे।

Over 65 crore Covid vaccine doses administered in India so far- India TV Hindi
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीन टीकाकरण का अभियान देश में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। Image Source : PTI

नई दिल्ली: कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीनेशन अभियान देश में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मंगलवार को देशभर में रिकॉर्डतोड़ वैक्सीनेशन हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार को देशभर में 1.28 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगया गया है जो एक दिन में अबतक का हुआ सबसे अधिक वैक्सीनेशन है। इससे पहले 27 अगस्त को भी देश में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी गई थी। 5 दिन के भीतर ऐसा दूसरी बार हुआ है जब एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी गई हो। 

मंगलवार को 1.25 करोड़ वैक्सीनेशन के बाद अब देशभर में कुल 65 करोड़ से ज्यादा (65,26,32,559) लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है जिसमें 50 करोड़ लोगों को अभी पहली डोज मिली है और लगभग 15 करोड़ लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान के तहत एक अन्य उपलब्धि हासिल की गयी। 50 करोड़ लोग कोविड 19 वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने में मदद पहुंचाने के लिए कोविड योद्धाओं और लोगों की लगन की तारीफ करता हूं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘बधाई, भारत ने आज कोविड 19 वैक्सीन की एक करोड़ खुराक लगायी। शाम छह बजे तक 1.09 करोड़ खुराक लगाने का एक दिन का सर्वाधिक रिकार्ड --गिनती अभी जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कोरोना का जोरदार ढंग से मुकाबला कर रहा है।’’

भारत को 10 करोड़ खुराक तक पहुंचने में 85 दिन लगे। उसे 20 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 45 दिन एवं 30 करोड़ तक पहुंचने में और 29 दिन लगे। देश को 40 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में बाद के 24 दिन तथा छह अगस्त को 50 करोड़ का आंकडा पार करने के लिए 20 और दिन लगे। उसने 25 अगस्त को 60 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए 19 दिन और लिये। 

देश में 16 जनवरी को वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया था और इसकी शुरुआत स्वास्थ्यकर्मयों से की गयी थी। फिर उसमें दो फरवरी से अग्रिम मोर्चा कर्मी शामिल किये गये। एक मार्च से अगले चरण में 60 साल के ऊपर के तथा अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित 45 साल के ऊपर के लोग शामिल किये गये। एक अप्रैल से इस अभियान में 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को जोड़ लिया गया। फिर एक मई को वैक्सीनेशन का विस्तार करके सरकार ने 18 साल से ऊपर के सभी व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत