1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओवैसी की पार्टी के नेता ने दिखाई 'दादागिरी', सरेआम चलाई गोलियां, शख्स की मौत

ओवैसी की पार्टी के नेता ने दिखाई 'दादागिरी', सरेआम चलाई गोलियां, शख्स की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 26, 2020 01:51 pm IST,  Updated : Dec 26, 2020 01:51 pm IST

जहां जमीर और मोहतेसिन को गोलियां लगी हैं, वहीं मन्नान को चाकू के घाव लगे हैं। चूंकि जमीर की हालत सबसे ज्यादा गंभीर थी, तो उसे उपचार के लिए हैदराबाद में ले जाया गया। 

owaisi party leader firing man dies hyderabad video ओवैसी की पार्टी के नेता ने दिखाई 'दादागिरी', सरे- India TV Hindi
ओवैसी की पार्टी के नेता ने दिखाई 'दादागिरी', सरेआम चलाई गोलियां, शख्स की मौत  Image Source : INDIA TV

हैदराबाद. तेलंगाना के आदिलाबाद शहर में 18 दिसंबर को मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के एक नेता द्वारा की गई गोलीबारी में घायल हुए एक व्यक्ति ने शनिवार को अपना दम तोड़ दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। आदिलाबाद के टाटीगुडा के पूर्व पार्षद 52 वर्षीय सैयद जमीर ने हैदराबाद में निजाम के आयुर्विज्ञान संस्थान (एनआईएमएस) में अंतिम सांस ली। आदिलाबाद के टाटीगुडा इलाके में जबAIMIM के नेता मोहम्मद फारूक अहमद ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग शुरू कर दी, तो सैयद जमीर इस हमले में अपने भाई सैयद मन्नान और भतीजे सैयद मोहतेसिन के साथ घायल हो गए थे। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इन पर चाकू से भी हमला किया गया।

पढ़ें- BJP ने क्यों तोड़ा था महबूबा से गठबंधन? खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया

जहां जमीर और मोहतेसिन को गोलियां लगी हैं, वहीं मन्नान को चाकू के घाव लगे हैं। चूंकि जमीर की हालत सबसे ज्यादा गंभीर थी, तो उसे उपचार के लिए हैदराबाद में ले जाया गया। आदिलाबाद नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद फारूक ने टाटीगुडा इलाके में क्रिकेट खेल रहे दो समूहों के बीच हुई झड़प में अपने प्रतिद्वंद्वियों पर हमला किया।

पढ़ें- Train में नहीं मिला रहा Delhi से Patna का टिकट तो न हो परेशान, क्रिसमस पर शुरू हुई AC बस सेवा

इस हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें फारूक अपने एक हाथ से हवा में गोलीबारी करते और दूसरे हाथ में चाकू लिए नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था और अब जमीर की मौत के साथ आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी के बंदूक के लाइसेंस को रद्द करने के लिए कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट से भी सिफारिश की है। (IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत