1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'हमारे धैर्य और सहने की भी सीमा है, हमारी शालीनता को कमजोरी न समझे पाकिस्तान'

'हमारे धैर्य और सहने की भी सीमा है, हमारी शालीनता को कमजोरी न समझे पाकिस्तान'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 30, 2018 10:42 pm IST,  Updated : Jan 30, 2018 10:42 pm IST

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा है कि हमारी शिष्टता और शालीनता को पाकिस्तान हमारी कमजोरी नहीं समझे।

Rajnath Singh- India TV Hindi
Rajnath Singh

चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा है कि हमारी शिष्टता और शालीनता को पाकिस्तान हमारी कमजोरी नहीं समझे। राजनाथ सिंह ने संघर्ष विराम का बार-बार उल्लंघन किए जाने पर कहा कि इस्लामाबाद को भारत की शालीनता को गलत ढंग से नहीं लेना चाहिए। जम्मू-कश्मीर की सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी पिछले कुछ हफ्तों में बढ़ गई है। राज्य पुलिस के अनुसार 18 जनवरी से हुए संघर्ष विराम के उल्लंघन में सीमावर्ती इलाकों में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। 

पाकिस्तानी सैनिकों ने आज भी सीजफायर का उल्लंघन कर राजौरी जिले में मोर्टार दागे और गोलीबारी की। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘ तीन-चार दिनों पहले पाकिस्तान रेंजर्स ने हमारे बीएसएफ के महानिदेशक के साथ फ्लैग मीटिंग की। रेंजर्स ने भरोसा दिया था कि संघर्ष विराम का उल्लंघन नहीं होगा। इसके बावजूद वह संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि हमारी विन्रमता और शालीनता की सीमा है और हम सभी पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बरकरार रखना चाहते हैं। भारत अब कमजोर देश नहीं है। भारत अब एक शक्तिशाली देश बन चुका है।’’ उधर, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पंजाब सरकार की तारीफ की। पंजाब पुलिस ने पिछले सप्ताह दो वांछित अपराधियों विकी गोंडर और उसके साथी प्रेम लोहिया को मार गिराया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत