1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एक बार फिर पाक ने की नापाक हरकत, किया सीजफायर का उल्लघंन

एक बार फिर पाक ने की नापाक हरकत, किया सीजफायर का उल्लघंन

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 14, 2017 09:46 am IST,  Updated : May 14, 2017 09:46 am IST

क अपनी नापाक हरकते करने से बाज नहीं आ रहा है। आज सुबह एक बार फिर से ऐसी ही हरकत शुरू कर दी है। पाकिस्तान की तरफ से आज रजौरी सेक्टर के मंजाकोट इलाके में सुबह पौने सात बजे से पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग हो रही है।

ceasefire- India TV Hindi
ceasefire

राजौरी: पाक अपनी नापाक हरकते करने से बाज नहीं आ रहा है। आज सुबह एक बार फिर से ऐसी ही हरकत शुरू कर दी है। पाकिस्तान की तरफ से आज रजौरी सेक्टर के मंजाकोट इलाके में सुबह पौने सात बजे से पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग हो रही है। पाकिस्तान की तरफ से भारतीय चौकियों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर हेवी शेलिंग की जा रही है। (पूर्व प्रधान सूचना अधिकारी राममोहन राव का 83 साल की उम्र में निधन)

फायरिंग में पाकिस्तान की तरफ से 82 और 120 एमएम के मोर्टार शेल्स का इस्तेमाल हो रहा है। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

शनिवार को नौशेरा सेक्टर के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने के बाद पाकिस्तान की ओर से रविवार को राजौरी के चिती बकरी इलाके में गोलीबारी की गई। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने पहले छोटे हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग की। बता दें कि शनिवार को नौशेरा में पाक गोलाबारी के दौरान दो नागरिकों की मौत हो गई थी और 13 नागरिक व कई रेंजर घायल हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत