1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 17, 2017 12:05 pm IST,  Updated : Apr 17, 2017 12:10 pm IST

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा। पाकिस्तान ने इस महीने में छठी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की तरफ से जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की गयी और मोर्टार भी दागे गए।

LOC- India TV Hindi
LOC

जम्मू: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा। पाकिस्तान ने इस महीने में छठी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की तरफ से जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की गयी और मोर्टार भी दागे गए। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सैन्य चौकियों पर आज सुबह आठ बजे छोटे एवं स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। अग्रिम चौकियों पर तैनात सैन्य बलों ने जवाबी कार्रवाई की और ताजा रिपोर्ट आने तक मुठभेड़ जारी थी। 

इस महीने में छठी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है। इससे पहले पाकिस्तानी बलों ने आठ अप्रैल को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पांच अप्रैल को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। 

पाकिस्तान ने नराजौरी जिले के भीमबर गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों पर चार अप्रैल को मोर्टार के गोले दागे। पाकिस्तानी सेना की तरफ से राजौरी जिले के बालाकोट सेक्टर में अग्रिम चौकियों पर तीन अप्रैल को मोर्टार बम दागे गए। इसी दिन पाकिस्तानी सैन्य बलों ने दूसरी बार संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ सेक्टर के दिग्वर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों पर गोलेबारी की। एक अप्रैल को पुंछ सेक्टर के इसी इलाके में एक आईईडी विस्फोट में जूनियर कमीशंड ऑफिसर नायब सुबेदार एस एस सोम शहीद हो गए थे। पुंछ में मार्च में भी संघर्ष विराम का चार बार उल्लंघन किया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत