1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाबा रामदेव के योग शिविर पर पाटीदारों ने जबरदस्त हंगामा किया

बाबा रामदेव के योग शिविर पर पाटीदारों ने जबरदस्त हंगामा किया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 23, 2015 04:15 pm IST,  Updated : Dec 23, 2015 04:15 pm IST

सूरत : सूरत के पूना इलाके में चल रहे योग गुरु बाबा रामदेव के योग शिविर में आज सुबह करीबन साढे पांच बजे लगभग पांच सौ की संख्या मे पाटीदारों ने जबरदस्त हंगामा किया। पाटीदार

baba ramdev- India TV Hindi
baba ramdev

सूरत : सूरत के पूना इलाके में चल रहे योग गुरु बाबा रामदेव के योग शिविर में आज सुबह करीबन साढे पांच बजे लगभग पांच सौ की संख्या मे पाटीदारों ने जबरदस्त हंगामा किया। पाटीदार समाज से जुडें लोग पहले से ही योग शिविर मे आकर बैठ गये थे एवं सुबह पंच बजे शिविर शुरू होने के आधे घण्टे बाद ही पाटीदारों ने बीच मे खडे होकर जय पाटीदार एवं बाबा विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी।सुबह होने की वजह से शिविर स्थल पर सीमित पुलिस वाले थे आनन-फानन मे भारी पुलिस मौके पर बुलाई गई एवं बाबा को चारों तरफ सुरक्षा घेरा बनाया। योग शिविर मे जिस समय हंगामा शुरू हुआ उस समय लगभग दस हजार लोग योग कर रहे थे । हंगामा शुरू होते ही योग करने वाले  हैरान हो गये लगभग पौने घंटे तक पाटीदारों का  हंगामा चला।

गौरतलब है कि कल ही एक विवि में भाषण देते हुए बाबा रामदेव ने कहा था कि मैं पाटीदार पटेलों का विरोध नहीं करता हूँ, लेकिन इतना कहना चाहता हूँ की उन्हें अपने देश के बारे मैं पहले सोचना चाहिए।क्यूंकि देश का हित्त ही सर्वोपरि है और इस बात हो ध्यान मैं रखकर कार्य करेंगे तो बेहतर होगा । माना जा रहा है कि बाबा रामदेव की इस बात से नाराज होकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया है।

आरक्षण समर्थक पाटीदारों ने जय सरदार , जय पाटीदार के लगाए नारे,

सूरत के पूना इलाके में चल रहे बाबा के चार दिवसीय योग शिबिर में बुधवार की सुबह तड़के योग करने के बहाने पाटीदार समाज के पुरुष एवं महिलाएं बैठ गए थे जैसे ही बाबा रामदेव योग करने मंच पर चढ़े उसकी कुछ देर बाद ही पाटीदार आरक्षण समर्थक पुरुष और महिलाओ ने जय सरदार , जय पाटीदार के नारे लगाने शुरू कर दिए थे । नारेबाजी कर रहे लोगो को देख योग शिविर में योग करने आये हजारो लोग हैरान रह गए थे । पाटीदार आरक्षण समर्थक लोगो के इस हंगामे को देख बाबा के समर्थक भी उनसे भिड़ने के लिए आगे आ गए थे , इस बीच योग गुरु बाबा रामदेव समर्थक और योग शिबिर में हंगामा कर रहे पाटीदार आरक्षण समर्थको में तीखी नोक-झोंक हुई और हाथापाई भी हुई । बात को बिगड़ता देख योग शिबिर आयोजको ने फ़ौरन ही इस मामले की जानकारी पुलिस को दी थी । करीबन पौने घंटे तक चले हंगामे के बाद पाटीदार आरक्षण समर्थक हंगामा करने के बाद मौके से निकल गए थे ।

गौरतलब है कि योग गुरु बाबा रामदेव सूरत में अपने पांच दिवसीय योग शिविर के लिए आये है। दो दिन पूर्व यहाँ बाबा ने पाटीदार आन्दोलन के बारे में कहा था की पाटीदारो को खुद से ज्यादा देश की चिंता करनी चाहिए। बाबा के इस बयान के बाद विवाद शुरू हुआ और आज पाटीदार आरक्षण समिति ने बाबा को जवाब देते हुए उनके योग शिविर में जाकर हंगामा कर दिया ।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत