1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई

 Written By: Agencies
 Published : Nov 09, 2016 04:06 pm IST,  Updated : Nov 09, 2016 04:07 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी। मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए वे साथ मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हैं।

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी। मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए वे साथ मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हैं। 

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई। उन्होंने कहा कि देश ट्रंप के साथ करीबी सहयोग से काम करते हुए द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने को आशान्वित है। 

प्रधानमंत्री ने कहा, हम भारत..अमेरिका संबंधों को नई उंचाइयों तक ले जाने के लिए आपके साथ मिलकर करीबी सहयोग से काम करने को आशान्वित हैं। उन्होंने कहा, हम आपके चुनाव प्रचार के दौरान आपकी (ट्रंप की) ओर से प्रदर्शित मित्रता की सराहना करते हैं। उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने कांटे के मुकाबले में हिलेरी क्लिंटन को आज पराजित किया और अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति चुने गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत