1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल में नई सरकार के गठन पर बेंजामिन नेतन्याहू को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल में नई सरकार के गठन पर बेंजामिन नेतन्याहू को बधाई दी

 Written By: Bhasha
 Published : May 17, 2020 09:42 pm IST,  Updated : May 17, 2020 09:42 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को उनके देश में कई महीने की राजनीतिक अनिश्चितता के दौर के बाद गठबंधन सरकार के गठन पर बधाई दी।

PM Modi and Benjamin Netanyahu- India TV Hindi
PM Modi and Benjamin Netanyahu Image Source : AP/FILE

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को उनके देश में कई महीने की राजनीतिक अनिश्चितता के दौर के बाद गठबंधन सरकार के गठन पर बधाई दी। पीएम मोदी ने हिब्रू और अंग्रेजी भाषा में ट्विटर पर लिखे संदेश में कहा, ‘‘मेरे मित्र नेतन्याहू को इजराइल में पांचवीं बार सरकार बनाने के लिए बधाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको और बेनी गैंट्ज को शुभकामनाएं देता हूं तथा भारत-इजराइल की रणनीतिक साझेदारी और मजबूत करने के लिए आपकी सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए आशान्वित हूं।’’

इजराइल में 70 वर्षीय नेतन्याहू और उनके प्रतिद्वंद्वी से सहयोगी बने बेनी गैंट्ज ने मिलकर गठबंधन सरकार बनाई है, जिसके बाद वहां कई महीने से जारी राजनीतिक अनिश्चितता समाप्त हो गयी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत