1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम नरेंद्र मोदी ने कश्मीर को एक ही झटके में भारत का अविभाज्य हिस्सा बना दिया: अमित शाह

पीएम नरेंद्र मोदी ने कश्मीर को एक ही झटके में भारत का अविभाज्य हिस्सा बना दिया: अमित शाह

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 29, 2019 10:56 pm IST,  Updated : Aug 29, 2019 10:56 pm IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर को एक ही झटके में भारत का ‘‘अविभाज्य हिस्सा’’ बना दिया। अमित शाह ने राज्य का विशेष दर्जा हटाने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र के फैसले का जिक्र करते हुए यह बात कही।

Amit Shah- India TV Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी ने कश्मीर को एक ही झटके में भारत का अविभाज्य हिस्सा बना दिया: अमित शाह Image Source : PTI

गांधीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर को एक ही झटके में भारत का ‘‘अविभाज्य हिस्सा’’ बना दिया। अमित शाह ने राज्य का विशेष दर्जा हटाने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केंद्र के फैसले का जिक्र करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व के तहत देश आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने में नहीं हिचका है। शाह ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को खुश करने के लिए फैसले नहीं लेते। वह लोगों की भलाई के लिए फैसले लेते हैं। और उनके पास ऐसे फैसले लेने के लिए राजनीतिक कीमत चुकाने का साहस है। अतीत में किसी ने नहीं सोचा था कि एक भारतीय नेता दुनिया का नेतृत्व करेगा।’’

उन्होंने यहां पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी (पीडीपीयू) के सातवें दीक्षांत समारोह में कहा कि 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 के एयर स्ट्राइक के साथ भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक फैसला लिया। वहीं, अपने संबोधन में पीडीपीयू प्रमुख एवं उद्योगपति मुकेश अंबानी ने शाह की सराहना की तथा उन्हें ‘‘हमारे युग का लौह पुरूष’’ करार दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत