1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर में आतंकवादी ने पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या की, घटना कैमरे में कैद

श्रीनगर में आतंकवादी ने पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या की, घटना कैमरे में कैद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 12, 2021 05:34 pm IST,  Updated : Sep 12, 2021 05:34 pm IST

अधिकारियों ने बताया कि संबंधित अधिकारी की पहचान खानयार थाने के परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनरी) उप निरीक्षक अर्शद अहमद के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है और फुटेज में आतंकवादी खानयार बाजार में पीछे से बेहद करीब से अधिकारी को दो बार गोली मारते हुए दिखा है। 

श्रीनगर में आतंकवादी ने पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या की, घटना कैमरे में कैद - India TV Hindi
श्रीनगर में आतंकवादी ने पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या की, घटना कैमरे में कैद  Image Source : FILE PHOTO

श्रीनगर: श्रीनगर के खानयार इलाके में रविवार को एक पुलिस अधिकारी को एक आतंकवादी ने बेहद करीब से गोली मार दी, जिसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादी ने अधिकारी को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल अधिकारी को सौरा के एसकेआईएमएस अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब एक बजकर 35 मिनट पर हुई। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित अधिकारी की पहचान खानयार थाने के परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनरी) उप निरीक्षक अर्शद अहमद के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है और फुटेज में आतंकवादी खानयार बाजार में पीछे से बेहद करीब से अधिकारी को दो बार गोली मारते हुए दिखा है। उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावर को पकड़ने के लिए तलाश जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत