1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद में सभी गणेश पंडालों में जियोटैग लगाएगी पुलिस

हैदराबाद में सभी गणेश पंडालों में जियोटैग लगाएगी पुलिस

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 20, 2017 05:51 pm IST,  Updated : Aug 20, 2017 05:51 pm IST

हैदराबाद पुलिस ने आगामी गणेश चतुर्थी महोत्सव के दौरान निगरानी रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी गणेश पंडालों में जियोटैग लगाने का फैसला किया।

ganesh pandal- India TV Hindi
ganesh pandal

हैदराबाद: हैदराबाद पुलिस ने आगामी गणेश चतुर्थी महोत्सव के दौरान निगरानी रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी गणेश पंडालों में जियोटैग लगाने का फैसला किया।

एक अधिकारी ने कहा कि 24 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ सुरक्षा बढाई जाएगी। पांच सितंबर को गणेश मूर्ति विसर्जन के सुचारू आयोजन के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किये जा रहे हैं।

हैदराबाद पुलिस के आयुक्त एम महेंद्र रेड्डी ने कहा कि सुरक्षा उपायों के तहत 24 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। रैपिड एक्शन फोर्स और सीआरपीएफ के जवानों को भी महोत्सव के दौरान ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी गणेश पंडालों में जियोटैग लगाया जाएगा और यह प्रणाली इस संबंध में निगरानी में मदद करेगी कि पुलिस अधिकारी महोत्सव के दौरान इंतजामों की निगरानी कैसे कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इससे पंडालों में पुलिस अधिकारियों के दौरों और आयोजकों के बारे में भी पता चलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत