1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस का टीका विकिसत करने में भारत के प्रयासों की समीक्षा की

प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस का टीका विकिसत करने में भारत के प्रयासों की समीक्षा की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 05, 2020 11:14 pm IST,  Updated : May 05, 2020 11:14 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस का टीका विकसित करने, औषधि खोज, रोग-निदान और परीक्षण में भारत के प्रयासों की मौजूदा स्थिति की मंगलवार को समीक्षा की।

Prime Minister Narendra Modi reviews India's efforts to develop Coronavirus vaccine- India TV Hindi
Prime Minister Narendra Modi reviews India's efforts to develop Coronavirus vaccine Image Source : FILE

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस का टीका विकसित करने, औषधि खोज, रोग-निदान और परीक्षण में भारत के प्रयासों की मौजूदा स्थिति की मंगलवार को समीक्षा की। मोदी ने कोरोना वायरस टीका विकास पर एक कार्यबल की बैठक की अध्यक्षता की। आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री द्वारा की गई समीक्षा में शैक्षिक समुदाय, उद्योग और सरकार के असाधारण रूप से साथ आने का संज्ञान लिया गया। मोदी ने महसूस किया कि इस तरह का समन्वय और गति मानक संचालन प्रक्रिया में सन्निहित होनी चाहिए। बयान में कहा गया, ‘‘उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संकट में जो संभव है, वह वैज्ञानिक कार्यप्रणाली की हमारी नियमित शैली का हिस्सा होना चाहिए।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत