इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन मैदान पर काफी निराशाजनक देखने को मिला है। इस सीजन टीम ने अब तक खेले 10 में से सिर्फ 3 मुकाबलों में जीत हासिल की है और इस वजह से वह प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन अपना 11वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ घर पर खेलने उतरेगी जिसमें रोहित शर्मा के पास जरूर एक बड़ा कारनामा करने का मौका होगा। रोहित के लिए ये सीजन बल्ले से मिलाजुला माना जा सकता है, जिसमें उन्होंने 10 मैचों में खेलते हुए 35 के औसत से 315 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से एक शतकीय पारी देखने को मिली है।
रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। रोहित के आईपीएल करियर को देखा जाए तो उन्होंने 253 मैचों में 29.29 के औसत से 6526 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 42 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। वहीं यदि वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में 39 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। अभी रोहित से आगे विराट कोहली, शिखर धवन और डेविड वॉर्नर हैं। रोहित इस लिस्ट में वॉर्नर को पीछे छोड़ सकते हैं, जिन्होंने आईपीएल में 6564 रन 40.77 के औसत से बनाए हैं।
आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने का मौका डेविड वॉर्नर के नाम पर है, जिन्होंने 28 मैचों में खेलते हुए 43.72 के औसत से 1093 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिसमें उन्होंने 32 मैचों में 41.60 के औसत से 1040 रन बनाए हैं। ऐसे में रोहित यदि केकेआर के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले में 54 रन और बनाने में कामयाब होते हैं वह वॉर्नर को पीछे छोड़ने के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे।
ये भी पढ़ें
ICC की T20 रैंकिंग में पाकिस्तान को भयंकर नुकसान, टीम इंडिया कहां पहुंची
केएल राहुल और ऋषभ पंत के आगे निकला ये अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी, ऑरेज कैप में दे रहा सभी को टक्कर
संपादक की पसंद