1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जन्मदिन पर सरदार सरोवर बांध जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

जन्मदिन पर सरदार सरोवर बांध जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 14, 2019 08:51 pm IST,  Updated : Sep 14, 2019 08:51 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर सरदार सरोवर बांध जाएंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

PM narendra modi- India TV Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी Image Source : PTI

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के अवसर परसरदार सरोवर बांध जाएंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आसपास के इलाकों में भारी बारिश की वजह से बांध का जलस्तर भंडारण सीमा से ऊपर जाने के करीब है। रूपाणी ने कहा कि पीएम मोदी ने ‘नमामि देवी नर्मदे महोत्सव’ में शामिल होने के प्रदेश सरकार के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। पीएम मोदी 17 सितंबर को ही अपना 69वां जन्मदिन मनाएंगे। सरदार सरोवर बांध के पूर्ण रूप से भरने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

रूपाणी ने कहा, “वह (मोदी) 17 सितंबर को नर्मदा बांध (गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित) का दौरा करेंगे और पूजा करेंगे। गुजरात के लोग बेहद खुश हैं कि यह बांध अपनी कुल भंडारण क्षमता के करीब हैं। हम खुश हैं कि मोदी अपने जन्मदिन पर गुजरात आ रहे हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि नमामि देवी नर्मदे महोत्सव प्रदेश भर में मनाया जाएगा और इस दौरान 5000 से ज्यादा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत