1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रक्षाबंधन पर प्रियंका ने राहुल संग शेयर की प्यारी तस्वीर, बताया दुनिया का 'सबसे अच्छा' भाई

रक्षाबंधन पर प्रियंका ने राहुल संग शेयर की प्यारी तस्वीर, बताया दुनिया का 'सबसे अच्छा' भाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 15, 2019 11:45 pm IST,  Updated : Aug 15, 2019 11:45 pm IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी को रक्षा बंधन के अवसर पर बधाई दी, उन्हें 'दुनिया का सबसे अच्छा भाई' कहा, और कहा कि बचपन से चीजें बहुत अधिक नहीं बदली हैं।

Priyanka Gandhi and Rahul Gandhi- India TV Hindi
Priyanka Gandhi and Rahul Gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी को रक्षा बंधन के अवसर पर बधाई दी, उन्हें 'दुनिया का सबसे अच्छा भाई' कहा, और कहा कि बचपन से चीजें बहुत अधिक नहीं बदली हैं। उन्होंने एक ट्वीट में बचपन की एक प्यारी सी तस्वीर लगाकर कहा, "राहुल गांधी.. मुझे लगता है कि चीजें बहुत नहीं बदली हैं, है ना.. दुनिया का सबसे अच्छा भाई।"

यह पहली बार नहीं है जब गांधी भाई-बहनों ने एक-दूसरे के प्रति स्नेह व्यक्त किया है। इस साल अप्रैल में, लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार करते समय, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने कानपुर हवाईअड्डे पर एक-दूसरे से मिले थे और कुछ हल्के-फुल्के पल साथ में बिताए थे।

फेसबुक पर उस मुलाकात का एक वीडियो पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा था, "कानपुर एयरपोर्ट पर प्रियंका से अच्छी मुलाकात हुई। हम यूपी में अलग-अलग बैठकें कर रहे हैं।"

राहुल गांधी ने कहा, "मैं आपको बताता हूं कि एक अच्छा भाई होने का क्या मतलब है। इसका मतलब है कि मैं लंबी उड़ानों पर छोटे हेलीकॉप्टर में जा रहा हूं और वह छोटी उड़ानों पर बड़े हेलीकॉप्टर में जा रही हैं।" उस वीडियो में राहुल ने लिखा, "लव यू सिस।" प्रियंका गांधी उस वीडियो में हंसते हुए और "यह सच नहीं है" कहते हुए देखी जा रही थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत