1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शहीद परमजीत के परिवार से मिले CM अमरिंदर, बेटे और बेटी को सरकार देगी नौकरी

शहीद परमजीत के परिवार से मिले CM अमरिंदर, बेटे और बेटी को सरकार देगी नौकरी

 Written By: Bhasha
 Published : May 07, 2017 08:56 pm IST,  Updated : May 07, 2017 08:59 pm IST

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह आज शहीद जेसीओ परमजीत सिंह के घर गए और उनके बेटे और बेटी को नौकरी देने की घोषणा की। नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिक का हाल ही में पाकिस्तानी बलों ने सिर काट दिया था।

amarinder singh- India TV Hindi
amarinder singh

तरन तारन: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह आज शहीद जेसीओ परमजीत सिंह के घर गए और उनके बेटे और बेटी को नौकरी देने की घोषणा की। नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिक का हाल ही में पाकिस्तानी बलों ने सिर काट दिया था।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पढ़ाई पूरी होने के बाद सैनिक की 16 वर्षीय बेटी सिमरनदीप कौर की नियुक्ति नायब तहसीलदार और बेटे साहिलदीप सिंह (12) की नियुक्ति सहायक पुलिस उप निरीक्षक के पद पर करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार देश के लिए जान देने वाले किसी भी बल में शामिल पंजाबियों को दी जाने वाली मुआवजा राशि के मानकीकरण को लेकर जल्द ही एक विस्तृत नीति कैबिनेट के समक्ष रखेगी।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के विशेष बलों ने एक मई को पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब 22 सिख रेजिमेंट के जवान परमजीत सिंह का सिर काट दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत