1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राफेल मामला: राहुल गांधी ने फिर साधा पीएम मोदी और अनिल अंबानी पर निशाना, दिया यह बड़ा बयान

राफेल मामला: राहुल गांधी ने फिर साधा पीएम मोदी और अनिल अंबानी पर निशाना, दिया यह बड़ा बयान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2018 10:25 pm IST,  Updated : Oct 03, 2018 10:25 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मामले पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति अनिल अंबानी पर निशाना साधा। गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया कि भारत के सबसे बड़े रक्षा कॉन्ट्रैक्ट देने के लिए प्रधानमंत्री ने कुछ आधार बना रखे हैं।

राफेल मामला, राहुल गांधी- India TV Hindi
राफेल मामला: राहुल गांधी ने फिर साधा प्रधानमंत्री पर निशाना

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मामले पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति अनिल अंबानी पर निशाना साधा। गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया कि भारत के सबसे बड़े रक्षा कॉन्ट्रैक्ट देने के लिए प्रधानमंत्री ने कुछ आधार बना रखे हैं। पहला यह कि 45 हजार करोड़ रुपये के डिफॉल्टर बनिए।

Related Stories

राहुल गांधी ने कहा कि दूसरा यह कि दूसरी कंपनियों से पैसा उधार लीजिये जो उच्चतम न्यायालय से गुहार लगाएं कि आपको देश से बाहर नहीं जाने दिया जाए। तीसरा यह कि आपको प्रधानमंत्री 'भाई' कहें, लेकिन आपके पास कोई उचित अनुभव नहीं हो।

राहुल गांधी ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक स्वीडन की एक कंपनी ने उच्चतम न्यायालय से आग्रह किया है कि अनिल अंबानी और उनके समूह के दो अन्य अधिकारियों को देश से बाहर नहीं जाने दिया जाए क्योंकि उसके बकाए का भुगतान नहीं हुआ है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत