1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राहुल गांधी राम मंदिर पर अपना रुख साफ करें, अयोध्या केस की सुनवाई जल्द पूरी हो: अमित शाह

राहुल गांधी राम मंदिर पर अपना रुख साफ करें, अयोध्या केस की सुनवाई जल्द पूरी हो: अमित शाह

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 05, 2017 06:17 pm IST,  Updated : Dec 05, 2017 06:17 pm IST

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण पर कांग्रेस अपना रुख साफ करे। एक ओर राहुल गांधी मंदिर-मंदिर जा रहे हैं वहीं उनकी पार्टी के कपिल सिब्बल कोर्ट में सुन्नी वक्फ बोर्ड की पैरवी करते हुए सुनवाई टालने की मांग क

Amit Shah - India TV Hindi
Amit Shah Image Source : ANI

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण पर कांग्रेस अपना रुख साफ करे। एक ओर राहुल गांधी मंदिर-मंदिर जा रहे हैं वहीं उनकी पार्टी के कपिल सिब्बल कोर्ट में सुन्नी वक्फ बोर्ड की पैरवी करते हुए सुनवाई टालने की मांग कर रहे हैं। अमित शाह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी मंदिर निर्माण पर अपना रुख साफ करें। बीजेपी अध्यक्ष ने अयोध्या केस की सुनवाई जल्द से जल्द पूरी हो।

आपको बता दें कि आज से सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या विवाद को लेकर सुनवाई शुरू हुई। सुनवाई के दौरान सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट से आग्रह किया कि इस मामले की सुनवाई जुलाई 2019 तक टाल देनी चाहिए। वहीं दूसरे पक्ष के वकील हरीश साल्वे ने सुनवाई जल्द से जल्द पूरी करने का आग्रह किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत