1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. किसानों का रेल रोको आंदोलन, पटरियों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई

किसानों का रेल रोको आंदोलन, पटरियों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 18, 2021 12:37 pm IST,  Updated : Feb 18, 2021 12:37 pm IST

 केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के ‘रेल रोको’ आह्वान के बाद ट्रेन की पटरियों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है। 

किसानों का रेल रोको आंदोलन, पटरियों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई- India TV Hindi
किसानों का रेल रोको आंदोलन, पटरियों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई (फाइल तस्वीर) Image Source : PTI

नई दिल्ली:  केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के ‘रेल रोको’ आह्वान के बाद दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से ट्रेन की पटरियों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, ट्रेन की पटरियों के पास कई जगहों पर अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है और गश्त भी बढ़ा दी गई है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं है कि रेल अवरोधक राष्ट्रीय राजधानी के अंदर लगाए जाएंगे। लेकिन पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

पढ़ें:- ट्रेनों की पोजिशन जानकर ही घर से निकलें यात्री, कई ट्रेनों का रूट बदला

प्रदर्शन कर रहे किसानों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की अपनी मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए पिछले सप्ताह ‘रेल नाकाबंदी’ की घोषणा की थी। मोर्चा ने कहा था कि पूरे देश में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक रेल रोको अभियान चलाएंगे। रेलवे ने रेलवे संरक्षा विशेष बल की 20 अतिरिक्त कंपनियों को सुरक्षा में तैनात किया है, खास तौर से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल को ध्यान में रखा गया है।

पढ़ें:- यात्रीगण ध्यान दें! स्पेशल ट्रेन की बदल गई है टाइमिंग, स्टेशन पहुंचने से पहले रहें अपडेट

शांति बनाए रखने की अपील

संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदर्शनकारियों से रोल रोको कार्यक्रम के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की है। केंद्रीय कृषि कानून के विरोध में चल रहे किसानों के आंदोलन के तहत मोर्चा की तरफ से आज दोपहर 12 से 4 बजे तक देशभर में रेल रोको कार्यक्रम किया जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर 26 नवंबर 2020 से डेरा डाले किसानों की अगुवाई करने वाले संगठनों का संघ संयुक्त मोर्चा के नेता डॉ. दर्शनपाल ने बुधवार को एक बयान में कहा, "18 फरवरी को देशभर में रोल रोको कार्यक्रम में सभी से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की जाती है। दोपहर 12 से 4 बजे तक रेल रोकने का कार्यक्रम है जिसमें देशभर से समर्थन की उम्मीद है।"

पढ़ें:गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने बनाई आंदोलन की नई रणनीति, अब करेंगे यह काम

पढ़ें:- किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी ने किया दिल्ली पुलिस की टीम पर हमला, बाल-बाल बची SHO की जान

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत