1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में 15 राजकीय विद्यालयों के नाम शहीदों के नाम पर रखे गए

राजस्थान में 15 राजकीय विद्यालयों के नाम शहीदों के नाम पर रखे गए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 07, 2019 04:34 pm IST,  Updated : Mar 07, 2019 04:34 pm IST

राजस्थान सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों में 15 राजकीय विद्यालयों के नाम शहीदों के नाम पर रखे जाने का आदेश जारी किया है। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने यह जानकारी दी।

govt school- India TV Hindi
govt school

जयपुर: राजस्थान सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों में 15 राजकीय विद्यालयों के नाम शहीदों के नाम पर रखे जाने का आदेश जारी किया है। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने यह जानकारी दी।

डोटासारा ने बृहस्पतिवार को कहा कि शहीदों का सम्मान राज्य में कांग्रेस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार शहीदों की शहादत को नमन करती है और उनके परिजनों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि राज्य के चूरू, नागौर और झुन्झुनूं जिलों के तीन-तीन राजकीय विद्यालयों, अलवर एवं सीकर के दो-दो तथा जैसलमेर और जोधपुर के एक-एक राजकीय विद्यालय का नामकरण शहीदों के नाम पर किया गया है।

उन्होंने पिछली सरकार द्वारा काफी समय से लम्बित रखी गई फाइलों का निपटारा करते हुए राज्य के 15 राजकीय विद्यालयों का नाम शहीदों के नाम पर रखने का आदेश जारी करने के निर्देश दिया। इसके बाद बृहस्पतिवार को प्रदेश के 15 राजकीय विद्यालयों का नामकरण शहीदों के नाम पर किए जाने का आदेश जारी किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत