1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार अभी भी लापता, सीबीआई टीम दिल्ली लौटी

कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार अभी भी लापता, सीबीआई टीम दिल्ली लौटी

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 27, 2019 03:53 pm IST,  Updated : Sep 27, 2019 03:54 pm IST

शहर के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार का पता लगाने के लिए कोलकाता भेजी गई केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की 10 सदस्यीय एक टीम नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय लौट आई है।

Rajiv Kumar- India TV Hindi
Rajiv Kumar Image Source : FILE PHOTO

कोलकाता: शहर के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार का पता लगाने के लिए कोलकाता भेजी गई केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की 10 सदस्यीय एक टीम नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय लौट आई है। एजेंसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। करोड़ों रुपये के सारदा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में दिये गये समन की अनदेखी कर रहे कुमार की तलाश में विशेष टीम पिछले एक सप्ताह में शहर के कई स्थानों पर गई लेकिन वह कुमार का पता नहीं लगा पाई। टीम 17 सितम्बर से पश्चिम बंगाल की राजधानी में थी। 

सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘कुछ दिन पहले यहां आई टीम कल यहां से लौट गई है।’’ कुमार ने पिछले सप्ताह कलकत्ता उच्च न्यायालय का रूख किया था जो इस समय उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहा है। सारदा समूह की कंपनियों ने लाखों लोगों के साथ कथित तौर पर 2500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। 

सारदा चिटफंड मामले में महत्वपूर्ण सबूत के साथ छेड़छाड़ के आरोपी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने पिछले दो सप्ताह में अग्रिम जमानत पाने के लिए कई अदालतों का रूख किया लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत