1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'किसी ने मां का दूध नहीं पिया जो कश्मीर को भारत से अलग कर दे'

'किसी ने मां का दूध नहीं पिया जो कश्मीर को भारत से अलग कर दे'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 03, 2018 08:55 pm IST,  Updated : Feb 03, 2018 08:58 pm IST

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज पाकिस्तान पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि किसी ने मां का दूध नहीं पिया जो कश्मीर को भारत से अलग कर दे।

Rajnath singh, kashmir- India TV Hindi
Rajnath singh Image Source : ANI

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज पाकिस्तान पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि किसी ने मां का दूध नहीं पिया जो कश्मीर को भारत से अलग कर दे। राजनाथ सिंह अगरतला में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा, 'हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान भारत को परेशान करने की कोशिश कर रहा है। भारत को तोड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। पाकिस्तान कश्मीर में नापाक हरकतें करते है और कहता है कि कश्मीर को भारत से अलग कर देंगे।' राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा, 'किसी ने मां का दूध नहीं पिया जो कश्मीर को भारत से अलग कर दे। कश्मीर हमारा था, कश्मीर हमारा है और रहेगा।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत