1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दुश्मनों के साथ-साथ पूरी दुनिया को रक्षा मंत्री का कड़ा संदेश, 'बड़ी से बड़ी ताकत को मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं'

दुश्मनों के साथ-साथ पूरी दुनिया को रक्षा मंत्री का कड़ा संदेश, 'बड़ी से बड़ी ताकत को मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 14, 2021 04:21 pm IST,  Updated : Jan 14, 2021 09:58 pm IST

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को वेटरन्स डे के मौके पर कहा कि हमारे जवानों में किसी भी दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत है।

दुश्मनों के साथ-साथ...- India TV Hindi
दुश्मनों के साथ-साथ पूरी दुनिया को रक्षा मंत्री का कड़ा संदेश, 'बड़ी से बड़ी ताकत को मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं' Image Source : PTI

नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को वेटरन्स डे के मौके पर कहा कि हमारे जवानों में किसी भी दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत है। उन्होंने कहा, "हम किसी से लड़ना नहीं चाहते, हम शांति चाहते हैं। किसी के सम्मान पर चोट नहीं पहुंचाना चाहते लेकिन यह बात भी दो टूक शब्दों में बताना चाहते हैं कि अगर हमारे, भारत के स्वाभिमान पर दुनिया की बड़ी से बड़ी ताकत भी चोट पहुंचाने की कोशिश करेगी तो भारत के जवानों में वह कूबत है कि उसका वह मुंहतोड़ जवाब दे सके।"

बेंगलुरु में 'वैटरन डे' पर पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "भले ही इस समय आप लोग सीमा पर न हों, भारत में आपकी बहुत बड़ी भूमिका है। समाज आपसे प्रेरणा लेता है। आपके अनुभव का लाभ इस देश को मिल सकता है।" रक्षा मंत्री ने कहा कि "हमारे सेना के जवानों ने जिस शौर्य, पराक्रम और संयम का परिचय दिया है, उसकी जानकारी अगर हर भारतवासी को हो जाए तो उसका मस्तक गर्व के साथ ऊंचा हो जाए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत