1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रतन टाटा, TRAI चेयरमैन का ट्विटर अकाउंट हैक, की गईं अश्लील टिप्पणियां

रतन टाटा, TRAI चेयरमैन का ट्विटर अकाउंट हैक, की गईं अश्लील टिप्पणियां

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 11, 2016 09:05 am IST,  Updated : Sep 11, 2016 09:05 am IST

देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा, दूरसंचार क्षेत्र के नियामक ट्राई के चेयरमैन आर.एस. शर्मा का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया।

Ratan Tata- India TV Hindi
Ratan Tata

नई दिल्ली: देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा, दूरसंचार क्षेत्र के नियामक ट्राई के चेयरमैन आर.एस. शर्मा का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया। शर्मा का खाता शनिवार को हैक हुआ जबकि रतन टाटा का अकाउंट कल हैक हुआ था।

टाटा ने ट्वीट करके खेद जताया है कि कल उनका अकाउंट हैक कर लिया गया और इस पर दुर्भावना के साथ गलत ट्वीट किए गए। अब इन नकली पोस्टों को हटा लिया गया है। इस असुविधा के लिए उन्हें खेद है।

इसी तरह शर्मा के खाते से शनिवार को किए गए ट्वीट में अश्लील टिप्पणी के साथ एपल एपस्टोर का लिंक भी साझा किया गया। ट्राई के एक अधिकारी ने बताया कि ट्विटर को उनके खाते के हैक होने की जानकारी दे दी गई है और खराब पोस्टों को हटाया जा रहा है। शर्मा इस समय फिजी और ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत