1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश के रीवा में दर्दनाक हादसा, ट्रक-बस की टक्कर में 9 यात्रियों की मौत

मध्य प्रदेश के रीवा में दर्दनाक हादसा, ट्रक-बस की टक्कर में 9 यात्रियों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 05, 2019 10:23 am IST,  Updated : Dec 05, 2019 10:23 am IST

मध्य प्रदेश के रीवा में बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि तीस लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब बस रीवा से सीधी की तरफ जा रही थी।

मध्य प्रदेश के रीवा में दर्दनाक हादसा, ट्रक-बस की टक्कर में 9 यात्रियों की मौत- India TV Hindi
मध्य प्रदेश के रीवा में दर्दनाक हादसा, ट्रक-बस की टक्कर में 9 यात्रियों की मौत

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के रीवा में बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि तीस लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब बस रीवा से सीधी की तरफ जा रही थी। गुढ बाईपास पर बस और ट्रक की आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हुई है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और बस में दबे लोगों को निकालने में जुटी है। घायलों को रीवा के संजय गाधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा आज सुबह छह बजे हुआ।

Related Stories

बताया जा रहा है कि बस में 45 से ज्यादा यात्री सवार थे। घायल यात्रियों के मुताबिक चालक बस को तेज रफ्तार से चला रहा था। इस दौरान गुड़ बायपास पर वो अपना नियंत्रण खो बैठा और बस की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए जिससे ड्राइवर और वहां बैठे यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत