
शादी के वीडियो से मौत की मिस्ट्री तक
1 साल पहले ही दुबई में भूमि और कुणाल की मुलाकात हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। सिर्फ 2 महीने पहले दोनों ने शादी की थी। 18 जनवरी को भूमि और कुणाल बैंकॉक से वापस लौटे थे और 21 जनवरी को भूमि की मौत की खबर आ गई। आखिर इन 3 दिनों में ऐसा क्या हुआ कि कुणाल और भूमि की कहानी परवान चढ़ने से पहले ही खत्म हो गई। अहमदाबाद पुलिस इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने में जुटी है।
2 महीने में क्यों टूट गई रिश्तों की डोर ?
भूमि की ये दूसरी शादी थी। 1 साल पहले एक रेडियो कंपटीशन में जीतने के बाद भूमि दुबई गई थी। दुबई में ही भूमि और कुणाल की पहली मुलाकात हुई। दोनों काफी करीब आ गए और शादी का फैसला कर लिया।
भूमि देसाई का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस पूरे मामले में अहमदाबाद पुलिस मितेश सोनी को अहम कड़ी मान रही है जिसके मोबाइल पर भूमि का आखिरी मैसेज आया था। पता चला है कि मौत से ठीक पहले भूमि ने एक रेस्टोरेंट में बैठकर मितेश से डेढ़ घंटे तक बात की थी। पुलिस ने आज मितेश को उस रेस्टोरेंट ले जाकर पूछताछ की।
अगली स्लाइड में देखिए शादी के वीडियो से मौत की मिस्ट्री तक-