गुड़गांव: दिल्ली से सटे गुरुग्राम (गुड़गांव) में बीती रात जबर्दस्त हंगामा हुआ। आधी रात दो किन्नरों ने मिलकर ऐसा हंगामा मचाया कि सड़क पर चक्का जाम हो गया। इन दोनों किन्नरों ने एक युवक के साथ मारपीट की। डंडे और बेसबॉल से कार में तोड़फोड़ की। वजह सिर्फ ये थी कि ये किन्नर रैश ड्राइविंग कर रहे थे और उस युवक ने उऩ्हें ऐसा करने से रोका था।
सड़क पर जुटी भारी भीड़ के बीच दोनों ने ना केवल जमकर मनमानी की बल्कि मारपीट भी की। बीच सड़क वो दोनों बेसबॉल बैट और डंडे से हमला कर रहे थे और लोग तमाशबीन बने सबकुछ देख रहे थे। दोनों ने मिलकर एक शख्स पर हमला किया, पहले उसके साथ हाथा-पाई की फिर मारपीट पर उतारू हो गए। एक किन्नर ने उस युवक को पीछे से पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगा जबकि दूसरा उसकी जेब से पैसे या मोबाइल निकालने की कोशिश करता नजर आया। दोनों लोगों ने मिलकर इस युवक की गाड़ी पर जोरदार हमला बोला।
लाठी-डंडे से गाड़ी को चकनाचूर करने की पूरी कोशिश की गई। दोनों तबतक हंगामा और तोड़फोड़ करते रहे जबतक पुलिस नहीं आ गई। इन किन्नरों को पुलिस की भी परवाह नहीं थी। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी ये दोनों किन्नर हंगामा मचाते रहे और फिर मौका ए वारदात से फरार हो गए।
देखे वीडियो-