1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छिन सकती है सैफ अली खान की पुश्तैनी संपत्ति !

छिन सकती है सैफ अली खान की पुश्तैनी संपत्ति !

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 23, 2016 03:16 pm IST,  Updated : May 07, 2016 02:02 pm IST

नई दिल्ली: ब़ॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की भोपाल स्थित पुश्तैनी संपत्ति छीनी जा सकती है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से उनकी संपत्ति का पूरा ब्योरा मांगा है। बॉलीवुड के सैफू और पटौदी के

saif ali khan- India TV Hindi
saif ali khan

नई दिल्ली: ब़ॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की भोपाल स्थित पुश्तैनी संपत्ति छीनी जा सकती है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से उनकी संपत्ति का पूरा ब्योरा मांगा है। बॉलीवुड के सैफू और पटौदी के नवाब सैफ अली खान की संपत्ति पर खतरा मंडरा रहा है। भोपाल और उसके आस-पास के इलाकों में उनकी बेशूमार संपत्ति है और सरकार उनकी संपत्ति पर कब्जा कर सकती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के शत्रु संपत्ति कार्यालय ने भोपाल के आखिरी नवाब और सैफ के परदादा हमीदुल्ला खां की चल अचल संपत्ति को 2 हजार 168 शत्रु संपत्तियों में शामिल कर शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया है। सरकार के मुताबिक जिस संपत्ति का मालिक पाकिस्तान जा चुके हैं उनकी संपत्ति में केवल केन्द्रिय सरकार का अधिकार होगा।  इससे सैफ की भोपाल वाली संपत्ति जब्त होने का खतरा बढ़ गया है।

इसे भी पढ़े:- सैफ की बेटी सारा इस नेता के बेटे को कर रही हैं डेट

फरवरी 2015 में केंद्र सरकार ने भोपाल के आखिरी नवाब हमीदुल्ला खां की उत्तराधिकारी उनकी बड़ी बहन आबिदा को माना जो 1950 में पाकिस्तान चली गई थीं। केंद्र सरकार ने आबिदा को हमीदुल्ला का वारिस मानकर उसकी संपत्ति का ब्योरा भी राज्य सरकार से मांगा है। शत्रु संपत्ति अध्यादेश 2016 को राष्ट्रपति से मंज़ूरी मिलने के बाद क़रीब 2050 संपत्तियों पर अब केवल भारत सरकार भारत सरकार का हक है।

आगे पढ़ें क्या कहना हैं सैफ के वकीलों का

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत