1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सज्जन कुमार की बेल के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 4 हफ्ते में AIIMS से मांगी मेडिकल रिपोर्ट

सज्जन कुमार की बेल के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 4 हफ्ते में AIIMS से मांगी मेडिकल रिपोर्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 06, 2019 11:55 am IST,  Updated : Nov 06, 2019 12:13 pm IST

1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में सजा भुगत रहे कांग्रेस नेता सज्जन कुमार की जमानत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चिकित्सकों के दल द्वारा जांच के बाद सज्जन कुमार के स्वास्थ्य पर चार हफ्तों में रिपोर्ट मांगी

Sajjan Kumar- India TV Hindi
Sajjan Kumar Image Source : ANI TWEET

नई दिल्ली। 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में सजा भुगत रहे कांग्रेस नेता सज्जन कुमार की जमानत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चिकित्सकों के दल द्वारा जांच के बाद सज्जन कुमार के स्वास्थ्य पर चार हफ्तों में रिपोर्ट मांगी। सज्जन कुमार की एम्स चिकित्सकों के पैनल द्वारा जांच कराई जाएगी। इसके अलावा उच्चतम न्यायालय ने सज्जन कुमार की जमानत याचिका को सुनवाई के लिए अगले साल ग्रीष्मकालीन अवकाश में सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया

1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों के वकील एच एस फुल्का ने बताया कि कांग्रेस नेता सज्जन कुमार 10 महीनों से जेल में है और बुधवार को उनके वकील ने सुप्रीम कोर्ट में सज्जन कुमार की बिगड़ती सेहत का हवाला देते हुए उसे जमानत देने की मांग की, फुल्का ने बतााय कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में एम्स से रिपोर्ट मांगी है और उस रिपोर्ट के आधार पर आगे चलकर सज्जन कुमार की बेल पर फैसला किया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत