1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सैम पित्रोदा ने 84 दंगों पर अपने दिए बयान पर मांगी माफी, कहा- मेरे बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया

सैम पित्रोदा ने 84 दंगों पर अपने दिए बयान पर मांगी माफी, कहा- मेरे बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 10, 2019 06:46 pm IST,  Updated : May 10, 2019 11:50 pm IST

कांग्रेस के बयान के बाद सैम पित्रोदा ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि 84 दंगों पर मेरे द्वारा दिए गए बयान को पूरी तरह से घुमा दिया गया, संदर्भ से बाहर कर दिया क्योंकि मेरी हिंदी अच्छी नहीं है।

Sam Pitroda on his remarks on 84 riots- India TV Hindi
Sam Pitroda on his remarks on 84 riots

नई दिल्ली: कांग्रेस के बयान के बाद सैम पित्रोदा ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि 84 दंगों पर मेरे द्वारा दिए गए बयान को पूरी तरह से घुमा दिया गया, संदर्भ से बाहर कर दिया क्योंकि मेरी हिंदी अच्छी नहीं है। मेरा मतलब था 'जो हुआ वो बूरा हुआ,' मैं 'बूरा' को मेरे मन में अनुवाद नहीं कर सका।

Related Stories

सैम पित्रोदा ने कहा कि मेरा मतलब था कि आगे बढ़ें। हमारे पास इस पर चर्चा करने के अलावा भाजपा सरकार ने क्या कहा था और क्या किया? जैसे अन्य मुद्दें है। मुझे खेद है कि मेरी टिप्पणी को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया, मैं माफी मांगता हूं।

शुक्रवार को ही कांग्रेस पार्टी ने 1984 में सिख विरोधी दंगों पर सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर बयान जारी करते हुए कहा कि हम 1984 के दंगा पीड़ितों के लिए न्याय की मांग का समर्थन करते हैं। सैम पित्रोदा सहित इसके विपरीत किसी भी व्यक्ति द्वारा की गई कोई भी राय टिप्पणी कांग्रेस पार्टी की राय नहीं है।

देखिए सैम पित्रोदा का विवादित बयान -

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत