1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल: शिमला के निकट स्‍कूल बस खाई में गिरी, 3 छात्रों और बस ड्रायवर की मौत

हिमाचल: शिमला के निकट स्‍कूल बस खाई में गिरी, 3 छात्रों और बस ड्रायवर की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 01, 2019 10:04 am IST,  Updated : Jul 01, 2019 11:24 am IST

हिमाचल प्रदेश में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शिमला के निकट खालिनी क्षेत्र में एक स्कूल बस पहाड़ी से नीचे गिर गई।

Himachal Pradesh Accident- India TV Hindi
Himachal Pradesh Accident Image Source : PTI

हिमाचल प्रदेश में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शिमला के निकट खालिनी क्षेत्र में एक स्‍कूल बस पहाड़ी से नीचे गिर गई। इस बड़े हादसे में 3 छात्रों की मौत हो गई, वहीं बस ड्राइवर को भी इस हादसे में जान गंवानी पड़ी। वहीं कई अन्‍य छात्र घायल हो गए। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया। घायल छात्रों को नज़दीक के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 

अधिकारियों ने बताया कि घटना जिले के खलीनी गांव के नजदीक हुई। उन्होंने बताया कि बस हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की थी। बस चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और अस्पताल ले जाते समय तीन घायल छात्रों ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि यात्रियों को बचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अधिकांश बच्चे हैं। अधिकारी ने बताया कि घटना में बस कंडक्टर और तीन छात्र घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत