1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश के स्कूलों में अब नहीं चलेगा ‘यस सर-यस मैडम’, कहना होगा 'जय हिन्द'

मध्य प्रदेश के स्कूलों में अब नहीं चलेगा ‘यस सर-यस मैडम’, कहना होगा 'जय हिन्द'

 Reported By: Bhasha
 Published : May 16, 2018 08:01 pm IST,  Updated : May 16, 2018 08:01 pm IST

1.22 लाख सरकारी स्कूलों एवं 35,000 निजी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि आने वाले शैक्षणिक सत्र से हाजिरी दर्ज कराने के दौरान छात्र ‘जय हिंद’ कहें...

school students- India TV Hindi
school students

भोपाल: मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों में आने वाले शैक्षणिक सत्र से हाजिरी दर्ज कराने के दौरान छात्रों को ‘यस सर या यस मैडम’ की जगह अब ‘जय हिंद’ कहना होगा। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह ने आज बताया, ‘‘रोल कॉल के दौरान ‘जय हिन्द’ बोलने से बच्चों में देशभक्ति की भावना जाग्रत होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने हाल ही में 1.22 लाख सरकारी स्कूलों एवं 35,000 निजी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि आने वाले शैक्षणिक सत्र से हाजिरी दर्ज कराने के दौरान छात्र ‘जय हिंद’ कहें।’’

शाह ने बताया, ‘‘छात्र वर्तमान में प्रजेंट सर, प्रजेंट मैडम के अलावा ‘यस सर‘ या ‘यस मैडम‘ कहते हैं। इन अंग्रेजी शब्दों से क्या मिलेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जय हिन्द बोलने से विद्यार्थियों में देश के प्रति प्रेम एवं देशभक्ति की भावना पैदा होगी।’’

'जय हिंद' बोलने की यह शुरूआत सबसे पहले प्रदेश के सतना में पिछले साल अक्टूबर में हुई थी। शाह ने तब कहा था कि यदि यह प्रयोग सतना में सफल रहा तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अनुमति से इसे समूचे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत