1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुरक्षाबलों ने हिज्बुल कमांडर के आत्मसमर्पण को नकारा

सुरक्षाबलों ने हिज्बुल कमांडर के आत्मसमर्पण को नकारा

 Written By: IANS
 Published : May 28, 2016 03:57 pm IST,  Updated : May 28, 2016 04:02 pm IST

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन (एचएम) के एक कमांडर के आत्मसमर्पण की खबरों का वरिष्ठ पुलिस और सैन्य अधिकारियों ने खंडन किया है। इससे पहले खबर

hizbul commander- India TV Hindi
hizbul commander

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन (एचएम) के एक कमांडर के आत्मसमर्पण की खबरों का वरिष्ठ पुलिस और सैन्य अधिकारियों ने खंडन किया है। इससे पहले खबर आई थी कि दक्षिण कश्मीर में सर्वाधिक वांछित हिज्बुल कमांडर बुरहान वानी के निकट सहयोगी तारिक पंडित ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है लेकिन कर्नल एन.एन.जोशी ने संवाददाताओं से कहा, "तारिक के आत्मसमर्पण की खबरें आधारहीन हैं।"

इससे पहले कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और रक्षा सूत्रों ने मीडिया के समक्ष पुष्टि की थी कि हिज्बुल के कमांडर तारिक पंडित ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

इससे पहले कहा गया था कि तारिक का आत्मसमर्पण आतंकवादी गिरोह के लिए बहुत बड़ा झटका है। सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में तारिक को वानी तथा उसके सहयोगियों के साथ हथियारों से लैस तथा सैन्य परिधान में देखा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत