1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शराब की दुकान में लगाई आग, 2 कर्मचारी जिंदा जले

शराब की दुकान में लगाई आग, 2 कर्मचारी जिंदा जले

 Written By: IANS
 Published : Jun 06, 2016 05:15 pm IST,  Updated : Jun 06, 2016 06:01 pm IST

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में मन चाहे दाम पर शराब देने से मना करने पर शराबियों ने दुकान में आग लगा दी।

liquor - India TV Hindi
liquor

बालाघाटः मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में मन चाहे दाम पर शराब देने से मना करने पर शराबियों ने दुकान में आग लगा दी। रविवार को हुई इस घटना में दुकान में कार्यरत दो कर्मचारी जिंदा जल गए। पुलिस ने 15 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, लांजी थाना क्षेत्र के टेमनी गांव में रविवार की देर रात को शादी समारोह में हिस्सा लेने आए कुछ लोगों ने शराब की दुकान के कर्मचारियों से मन चाहे दाम पर शराब की मांग की। कर्मचारियों ने जब उनकी मांग पर शराब देने से इनकार किया तो नशे में धुत लोगों ने दुकान में ही आग लगा दी।

पुलिस के मुताबिक आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया जिससे दुकान के भीतर मौजूद दोनों कर्मचारी राम विलास यादव (22) और अमरेंद्र सिंह (25) बाहर नहीं निकल पाए। वे चीखते रहे, मगर कोई उनकी मदद नहीं कर पाया और जलने से दोनों की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ेः मध्य प्रदेश में अब नहीं चलेगी इंदिरा आवास योजना

पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि शादी समारोह में हिस्सा लेने आए सौ से ज्यादा लोगों ने शराब दुकान में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। इस आगजनी में दो कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना में शामिल दो मुख्य आरोपियों सहित 15 लोगों को हिरासत में लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत