1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश तीन विदेशी लड़कियां हिरासत में

रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश तीन विदेशी लड़कियां हिरासत में

 Written By: IANS
 Published : Jun 06, 2016 06:52 pm IST,  Updated : Jun 06, 2016 09:18 pm IST

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गीतांजलि नगर के एक मकान में पुलिस ने हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। रैकेट में पकड़ी गई लड़कियां थाईलैण्ड से रायपुर टूरिस्ट वीजा लेकर आई हैं।

raipur- India TV Hindi
raipur

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गीतांजलि नगर के एक मकान में पुलिस ने हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। रैकेट में पकड़ी गई लड़कियां थाईलैण्ड से रायपुर टूरिस्ट वीजा लेकर आई हैं। लड़कियों के साथ पुलिस को मौके से एक कारोबारी युवक के साथ-साथ बड़ी मात्रा में हुक्का और शराब मिला हैं।

रायपुर सिविल लाइन सीएसपी संजय ध्रुव ने मामले की पुष्टि करते हुए तीन लड़कियों को गिरफ्तार कर उनसे पासपोर्ट और वीजा जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों लड़कियों को हिंदी नहीं आती इसलिए उनसे पूछताछ में पुलिस को दिक्कतें आ रही है।

सीएसपी ने बताया कि उन्हें लगातार गीतांजलि नगर के नागरिकों से शिकायतें मिल रही थीं। नागरिकों ने शिकायत की थी कि रात में विदेशी लड़कियों के घर पर शहर के कई लड़कों का आना-जाना रहता है। उन्होंने बताया कि तीनों लड़कियों की आयु 24 से 27 साल की हैं। तीनों थाईलैण्ड की राजधानी बैंकॉक में रहती हैं।

सीएसपी के मुताबिक तीनों लड़कियां टूरिस्ट वीजा लेकर जनवरी में भारत आई हैं। दिल्ली में रहने के बाद मुम्बई, कोलकाता भी गई हैं। ये लड़कियां रायपुर में मई से किराए के मकान में रह रही हैं। उन्हें रायपुर सिविल ठेकेदार सुमित उथपल ने लाया है। वह उनके घर आता जाता है। ठेकेदार ने पुलिस को बताया कि वह एक लड़की से शादी करना चाहता है। पुलिस ने चारों का बयान ले लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत