1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शाहनवाज हुसैन को मिला ISIS से धमकी भरा पत्र

शाहनवाज हुसैन को मिला ISIS से धमकी भरा पत्र

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 23, 2016 07:58 am IST,  Updated : Jan 23, 2016 07:58 am IST

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसे कथित तौर पर ISIS ने भेजा है। पुलिस ने बताया कि बीजेपी प्रवक्ता हुसैन ने बताया कि पत्र डाक के जरिये नई दिल्ली क्षेत्र स्थित उनके आवास पर पहुंचा।

shanawaz hussain- India TV Hindi
shanawaz hussain

नई दिल्ली: बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसे कथित तौर पर ISIS ने भेजा है। पुलिस ने बताया कि बीजेपी प्रवक्ता हुसैन ने बताया कि पत्र डाक के जरिये नई दिल्ली क्षेत्र स्थित उनके आवास पर पहुंचा। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी और यहां नॉर्थ एवेन्यू थाने में एक शिकायत दर्ज कराई।

पूर्व सांसद ने कहा कि पत्र उर्दू और अंग्रेजी में टाइप किया हुआ है और उसमें उनके और उनकी पार्टी के खिलाफ अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। हुसैन ने कहा, 'मुझे सोशल मीडिया पर इस तरह की धमकी पहले भी मिल चुकी है। मैं राष्ट्रवाद के अपने पथ पर आगे बढ़ता रहूंगा।'

वहीं डीसीपी (नई दिल्ली) जतिन नरवाल ने कहा कि पुलिस को शिकायत मिली है और वह मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत