1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'शनि मंदिर में महिलाओं की एंट्री से बढ़ेंगे रेप', अजब शंकराचार्य का गजब ज्ञान!

'शनि मंदिर में महिलाओं की एंट्री से बढ़ेंगे रेप', अजब शंकराचार्य का गजब ज्ञान!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 11, 2016 08:55 pm IST,  Updated : Apr 11, 2016 08:58 pm IST

नई दिल्ली: क्या सूखे के लिए साईं बाबा जिम्मेदार हैं? आप इस सवाल पर हैरान हो सकते हैं लेकिन द्वारिका पीठ के शंकराचार्य तो खुलेआम ये दावा कर रहे हैं। स्वरूपानंद सरस्वती का कहना है

shankracharya- India TV Hindi
shankracharya

नई दिल्ली: क्या सूखे के लिए साईं बाबा जिम्मेदार हैं? आप इस सवाल पर हैरान हो सकते हैं लेकिन द्वारिका पीठ के शंकराचार्य तो खुलेआम ये दावा कर रहे हैं। स्वरूपानंद सरस्वती का कहना है कि महाराष्ट्र के शिरडी में साईं बाबा की पूजा होती है, इसीलिए महाराष्ट्र में इतना भयानक सूखा पड़ रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने महिलाओं के शनि शिंगणापुर मंदिर में प्रवेश को लेकर भी विवादित बयान दे डाला। शंकराचार्य का ये कौन सा ज्ञान है, ये समझ से परे हैं।

'शनि मंदिर में महिलाओं की एंट्री से बढ़ेंगे रेप'

शंकराचार्य ने सिर्फ साईंबाबा को ही निशाना नहीं बनाया, शनि शिंगणापुर मंदिर में प्रवेश की लड़ाई में महिलाओं की जीत भी उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रही है। स्वरूपानंद सरस्वती ने तो हैरान करने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के शनि शिंगणापुर में प्रवेश से रेप की घटनाएं बढेंगी। अपने बयान में स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा, ‘महिलाओं ने जो शनि का भी दर्शन किया और बड़ी विजय मना रही हैं डंका पीट रही हैं..शनि की दृष्टि महिलाओं में पड़ेगी जो रेप की घटनाएं ..हो रही हैं वो और बढ़ेंगी।’

शंकराचार्य का विवादास्पद बयान

हिंदुओं के सर्वोच्च धर्मगुरुओं में शामिल शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का ये बयान है। उनका कहना हैं कि महिलाओं के शनि शिंगणापुर मंदिर में जाने से रेप की घटनाएं बढ़ेंगी। लगता है महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर में भेदभाव की सदियों पुरानी परंपरा का ध्वस्त होना और महिलाओँ का आजादी का जश्न मनाना स्वरूपानंद सरस्वती को बहुत नागवार गुजरा है तभी तो इस फैसले का स्वागत करने के बजाय अब वो डर का खेल खेलने लगे हैं।

आगे की स्लाइड में देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत