1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश: भोपाल, इंदौर, उज्जैन पूरी तरह सील, बाकि जिलों के कोरोना संक्रमित इलाके होंगे "पैक"

मध्य प्रदेश: भोपाल, इंदौर, उज्जैन पूरी तरह सील, बाकि जिलों के कोरोना संक्रमित इलाके होंगे "पैक"

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Apr 08, 2020 10:06 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 10:55 pm IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए भोपाल, इंदौर और उज्जैन को पूरी तरह से सील करने के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान- India TV Hindi
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए भोपाल, इंदौर और उज्जैन को पूरी तरह से सील करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के उन इलाकों को भी पूरी तरह से सील करने का आदेश दिया जहां कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले मिले हैं। इन क्षेत्रों में जिला प्रशासन आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।

इन क्षेत्रों से कोई भी व्यक्ति अंदर-बाहर आ-जा नहीं सकेंगे। कोरोना संबंधी कार्य में सभी शासकीय विभागों की और उनके संसाधनों की सेवाएं ली जाएं। यह आदेश जारी करने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में प्रदेश में कोरोना की स्थिति और नियंत्रण व्यवस्थाओं को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की।

मुख्यमंत्री  चौहान ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि संक्रमण से बचने के लिए हर व्यक्ति मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले। उन्होने कहा कि होममेड मास्क का भी प्रयोग किया जा सकता है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कोरोना रोग को नहीं छुपाए। यह भी बताए कि वह किस-किस के संपर्क में आया है। 

उन्होने कहा कि कोरोना छुपाने पर मौत है तथा बताने पर जिंदगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जो व्यक्ति इसे छुपाए, उसके विरुद्ध एफआइआर दर्ज की जाए तथा इलाज के बाद उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए।  चौहान ने कहा कि जो भी व्यक्ति कोरोना नियंत्रण कार्य में लगे लोगों से दुर्व्यवहार करता है, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत