नई दिल्ली: महाराष्ट्र में 117 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा हजार को पार कर 1135 जा पहुंचा है वहीं राज्य में इस वायरस से अबतक 72 लोगों की मौत हो चुकी है। केवल मुंबई में ही कोरोना पॉजिटिव के 714 मामले सामने आए हैं जबकि यहां अबतक 45 लोगों की मौत हुई है। एमएमआर (Mumbai Metropolitan Region) की बात करें तो ठाणे में अबतक कुल 24 पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि यहां तीन लोगों की मौत हुई है।
Related Stories
कल्याण डोंबिवली में अबतक कुल 26 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 2 मरीजों की मौत हुई है। नवी मुम्बई की बात करें तो यहां अबतक कुल 29 पॉजिटिव केस आए हैं जबकि 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। मीरा भायंदर में 3 पॉजिटिव केस मिले हैं और 1 मरीज की मौत हुई है। वहीं वसई विरार में कुल 10 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 2 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है। पनवेल में अबतक 6 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
ठाणे ग्रामीण और पालघर में कोरोना वायरस के तीन-तीन पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जबकि पालघर में 1 मरीज की मौत हुई है। वहीं मुंबई के बाद सबसे ज्यादा पुणे में 116 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। पुणे में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।