1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH vs PBKS Dream 11 Prediction: इस फार्मूले से बनाएं अपनी टीम, कप्तानी के लिए इस खिलाड़ी को चुनें

SRH vs PBKS Dream 11 Prediction: इस फार्मूले से बनाएं अपनी टीम, कप्तानी के लिए इस खिलाड़ी को चुनें

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : May 18, 2024 06:21 pm IST,  Updated : May 18, 2024 06:21 pm IST

SRH vs PBKS Dream 11: आईपीएल के 17वें सीजन के 69वें लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा। हैदराबाद की टीम जहां पहले ही प्लेऑफ के लिए अपनी जगह को पक्का कर चुकी है तो वहीं पंजाब किंग्स की टीम जीत के साथ इस सीजन का अंत करना चाहेगी।

Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings- India TV Hindi
SRH vs PBKS Dream 11 Prediction: इस फार्मूले से बनाएं अपनी टीम, कप्तानी के लिए इस खिलाड़ी को चुनें Image Source : AP

SRH vs PBKS Dream 11: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लीग स्टेज के 69वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स टीम की भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पैट कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का आईपीएल के इस सीजन में मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें टीम पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्की कर चुकी है। वहीं पंजाब किंग्स टीम के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उनका मैदान पर उम्मीद के अनुसार इस सीजन खेल देखने को नहीं मिला है। हालांकि उनकी कोशिश अपने आखिरी लीग मैच में जीत हासिल करने की होगी ताकि सीजन का अंत अच्छे से किया जा सके। हम आपको इस मुकाबले की ड्रीम 11 टीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप किन खिलाड़ियों को अपनी फेंटेसी टीम में शामिल कर सकते हैं।

तीन बल्लेबाजों और चार गेंदबाजों को दें अपनी टीम में जगह

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले इस मैच के लिए आप अपनी ड्रीम 11 टीम में विकेटकीपर के ऑप्शन से 2 खिलाड़ियों को चुन सकते हैं जिसमें प्रभसिमरन सिंह और हेनरिक क्लासेन का नाम शामिल है। प्रभसिमरन भले ही इस सीजन बल्ले से बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सके लेकिन वह आखिरी लीग मैच में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दिख सकते हैं। इसके अलावा क्लासेन की बात की जाए तो उनका अब तक आईपीएल ये सीजन बल्ले से काफी बेहतरीन रहा है। वहीं बल्लेबाजों के ऑप्शन से आप ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और राइली रोसू को चुन सकते हैं। हेड और अभिषेक का प्रदर्शन इस सीजन बल्ले से काफी शानदार रहा है, जबकि रोसू पिछले कुछ मैचों में बेहतर फॉर्म में दिखाई दिए हैं।

इस मैच के लिए आप अपनी ड्रीम 11 टीम में 2 ऑलराउंडर खिलाड़ियों को चुन सकते हैं, जिसमें एक नितीश कुमार रेड्डी और दूसरा नाम शहबाज अहमद का है। दोनों ही खिलाड़ियों ने अब तक इस सीजन बल्ले और गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया है। वहीं प्रमुख गेंदबाजों के ऑप्शन में आप अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, पैट कमिंस और भुवनेश्वर कुमार को चुन सकते हैं।

हेड को बनाएं कप्तान, हर्षल को उपकप्तान

अपनी इस मैच की ड्रीम 11 टीम में आप कप्तान के रूप में ट्रेविस हेड को चुन सकते हैं, जिनके बल्ले से अब तक इस सीजन 53.30 के औसत से 533 रन देखने को मिले हैं। वहीं उपकप्तान के रूप में आप हर्षल पटेल को चुन सकते हैं जिनका गेंदबाजी में शानदार फॉर्म इस सीजन देखने को मिला है। हर्षल ने अब तक 13 मैचों में 22 विकेट हासिल किए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम

विकेटकीपर - प्रभसिमरन सिंह, हेनरिक क्लासेन।

बल्लेबाज - ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राइली रोसू।

ऑलराउंडर - शहबाज अहमद, नितीश कुमार रेड्डी।

गेंदबाज - अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार।

ये भी पढ़ें

हार्दिक पांड्या पर लगा बैन, BCCI ने भारी भरकम जुर्माना भी लगाया

रोहित शर्मा ने क्यों बंद करवाया Audio, कैमरामैन के सामने जोड़ लिए अपने हाथ

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल